रणवीर सिंह स्टारर ’83’ का टीजर लॉन्च हो चुका है। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और कबीर खान ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसका टीजर लॉन्च किया है। 59 सेकंड के इस टीजर में साल 1983 में क्रिकेट वर्ल्डकप के फाइनल मैच की एक झलक दिखाई गई है। टीजर की शुरुआत स्टेडियम में बैठी ऑडियंस की गूंज से होती है। इसके बाद, 25 जून 1983 लॉर्ड्स, लंदन लिखा हुआ आता है। ये क्रिकेट वर्ल्डकप के फाइनल मैच का दिन है।

इसके बाद ऑडियंस की झलक दिखाई जाती है, जो टीम इंडिया को चीयरअप कर रही है। वहीं, खेल के मैदान में दो भारतीय खिलाड़ी जिसमें एक कपिल देव बने रणवीर सिंह, गेंद को कैच करने के लिए भाग रहे हैं। स्टेडियम में बैठी जनता बेसब्री से उस कैच को देख रही है। आखिरी में फिल्म का नाम लिखा हुआ आता है। इस टीजर को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने लिखा, ”भारत की महान जीत के पीछे की कहानी। 83 सिनेमाघरों में 24 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी”

दीपिका पादुकोण ने आगे लिखा,”फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। इसका ट्रेलर 30 नवंबर 2021 को जारी होगा।” रणवीर सिंह ने भी टीजर को शेयर करते फिल्म की डिटेल शेयर की है। ये फिल्म दीपिका पादुकोण के होम प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म है। दीपिका इसे लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं।

एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 83 का उन फिल्मों में से एक है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। हाल ही में, रणवीर सिंह ने अपने फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- ‘यह समय है … 83 इस क्रिसमस सिनेमाघरों मे। हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है।’ फिल्म ’83’ में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर से दिखने वाली है। फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की साल 1983 में वर्ल्डकप जीत पर आधारित है। फिल्म का डायरेक्शन कबीर खान ने किया है।

यह भी पढ़ें – रवि किशन और रवि दुबे स्टारर कॉन-थ्रिलर “मत्स्य कांड” आपको अंत तक बाँधे रखेगा

पिछला लेखरवि किशन और रवि दुबे स्टारर कॉन-थ्रिलर “मत्स्य कांड” आपको अंत तक बाँधे रखेगा
अगला लेखअभिनेत्री भूमि पेडनेकर का नया लुक, येलो ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत नज़र आयी

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here