होम टेलीविजन मां बनने वाली हैं भारती सिंह, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

मां बनने वाली हैं भारती सिंह, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

397
0

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में जानकारी दी कि वह गर्भवती हैं। उन्होंने इस खबर को यूट्यूब चैनल ‘LOL लाइफ ऑफ लिमंबाचिया’ के जरिए साझा किया है।

बता दें कि भारती सिंह ने 2017 में  हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी की थी। इस खुशखबरी को लेकर जोड़ी ने ‘हम मां बनने वाले हैं’ नाम से एक वीडियो शेयर किया है। बाद में, भारती और हर्ष के करीबी दोस्त जैस्मीन भसीन, एली गोनी ने भी इस खबर की पुष्टि करने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। उनके साथ कोरियोग्राफर पुनीत पाठक और उनकी पत्नी निधि मूनी सिंह भी मौजूद थीं। फोटो में भारती सिंह को उनका बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है।

फोटो शेयर करते हुए जैस्मीन ने लिखा, ‘बेबी लिंबाचिया जल्द आ रहा है।’ कॉमेडियन के गर्भवती होने की अटकलों के कई हफ्तों बाद यह खबर सामने आई है। 

यह भी पढ़ें –लोगों को काफी पसंद आ रही सुष्मिता सेन की आर्या सीजन 2

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें