हिन्दी फिल्मों के महान पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत से पूरे देश में शोक का माहौल है। बता दें कि उनकी मौत सोमवार को हुई थी।

बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थे और उन्होंने 82 वर्ष की उम्र में मुंबई स्थित अंधेरी के  क्रिटिकेयर अस्पताल में आखिरी सांसें ली। 

इस बात की जानकारी उनकी पत्नी और गायिका मिताली सिंह ने दी। उनकी पत्नी मिताली ने बताया, वह कुछ समय से मूत्र संबंधी समस्याओं सहित कई स्वास्थ्य जटिलताओं से पीड़ित थे।

भूपिंदर सिंह को ‘मौसम’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘अहिस्ता अहिस्ता’, ‘दूरियां’, ‘हकीकत’ और कई अन्य फिल्मों के लिए याद किया जाता है। उनके कुछ प्रसिद्ध गीत ‘होके मजबूर मुझे, उसे बुलाया होगा’, ‘दिल ढूंढता है’, ‘दुकी पे दुकी हो या सत्ते पे सत्ता’ लोगों के जुबान में हर वक्त रहता है। 

भूपेंद्र सिंह  का जन्म 6 फरवरी 1940 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता प्रोफेसर नत्था सिंह भी एक बेहतरीन संगीतकार थे। साल 1978 में रिलीज एक फिल्म के गुलजार के लिखे गाने ‘वो जो शहर था’ से उन्हें प्रसिद्धि मिली।

पिछला लेखरक्षा बंधन फिल्म का नया गाना Done kar do जारी
अगला लेखआर माधवन के बेटे वेदांत का एक नया कारनामा

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here