बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं अब दोनों माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू पहुंचे हैं। इस कपल ने बीते बुधवार को अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें और वीडियो को शेयर किया है। बिपाशा बसु को वीडियो में देखा जा सकता है कि अपने पति करण संग वो वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही हैं और काफी खुश हैं।

करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु  संग एक फोटो को शेयर कर लिखा है: “जब उनका बुलावा आता है तो हम जाते हैं।

बता दें कि करण और बिपाशा ने साल 2016 में शादी की थी। दोनों ने बंगाली रीति रिवाज से शादी रचाई थी।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साथ में वेब सीरीज डेंजरस में काम किया है। बिपाशा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। उन्हें राज, नो एंट्री, ओमकारा, धूम 2, दम मारो दम और रेस में शानदा एक्टिंग के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड डेब्यू से पहले बिपाशा डर सबको लगता है शो में प्रजेंटर के रूप में काम करती थी वहीं करण की बात करें तो उन्होंने दिल मिल गए, कबूल है, कितनी मस्त है जिंदगी, दिल दोस्ती डांस, कसौटी जिंदगी जैसे टीवी शो में काम किया है।

यह भी पढ़ें – बिग बॉस 15: कोरोना पॉजिटिव हुए अभिजीत, देवोलीना-रश्मि क्वारंटाइन

पिछला लेखट्विटर पर छाई वेंकटेश की ‘दृश्यम-2’, दिखाया शानदार अभिनय
अगला लेखरवि किशन और रवि दुबे स्टारर कॉन-थ्रिलर “मत्स्य कांड” आपको अंत तक बाँधे रखेगा

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here