फिल्म  ‘द व्हाइट टाइगर’ में अभिनय में अपना लोहा मनवाने वाले आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) का नाम ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स 2021 (BAFTA 2021) की लीडिंग एक्टर कैटेगरी के लिए नामित हुआ है। बता दें कि इस फिल्म में आदर्श गौरव के अलावा प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव भी मुख्य भूमिकाओं में थे। लोगों को यह फिल्म खूब पसंद आई थी।

Adarsh Gourav

आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) के बाफ्टा अवॉर्ड के लीडिंग एक्टर की कैटगरी में हुए नॉमिनेट होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर अपने को-एक्टर की जमकर तारीफ की है। 

उन्होंने लिखा है, “यह हमारे लिए गर्व का पल है कि भारतीय प्रतिभा को दो BAFTA नॉमिनेशन मिले हैं। इस फिल्म में सारे भारतीय स्टार कास्ट थे। गौरव इस सम्मान के काबिल हैं और उनको बधाई। रमीन बेहरानी यह तो बनता था।”

आदर्श गौरव के साथ इस कैटेगरी में रिज अहमद को साउंड ऑफ मेटल, चाद्विच्क बोसेमन को मा रेनेस ब्लैक बॉटम, अंथोनी होपकिंस को द फादर, मैडस मिकेलसन को अनअदर राउंड और ताहर रहीम को द मॉरिटानियन के लिए नॉमिनेशन मिला है। पुरस्कार समारोह का आयोजन 11 अप्रैल को किया जाएगा।

बता दें फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में आदर्श गौरव ने एक ऐसे महत्वकांक्षी ड्राइवर का किरदार निभाया था, जो अपने मालिक (राजकुमार राव) की तरह अमीर बनना चाहता है। ग्रे शेड के किरदार में आदर्श गौरव की एक्टिंग की क्रिटिक्स ने भी जमकर सराहना की थी। इस फिल्म को रमीन बेहरानी ने निर्देशित किया था और यह अरविंद अडिगा की किताब ‘द व्हाइट टाइगर’ से प्रेरित है।

यह भी पढ़ें – हरियाणवी गाने ‘52 गज का दामन’ ने तोड़े सफलता के रिकॉर्ड, Youtube पर मिल चुके हैं 70 करोड़ से अधिक व्यूज

पिछला लेखहरियाणवी गाने ‘52 गज का दामन’ ने तोड़े सफलता के रिकॉर्ड, Youtube पर मिल चुके हैं 70 करोड़ से अधिक व्यूज
अगला लेखअरुणाचल प्रदेश के बच्चे की क्यूटनेस पर दिल हार बैठे वरुण धवन, देखिए फोटो

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here