लोकप्रिय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक बासु चटर्जी (Basu Chatterjee) का जन्म 10 जनवरी, 1927 को राजस्थान के अजमेर में हुआ था। उन्होंने बतैर फिल्म निर्देशक अपने करियर की शुरुआत 1972 में ‘पिया का घर’ फिल्म के जरिए की थी। 

इसके बाद बासु चटर्जी (Basu Chatterjee) ने रजनीगंधा, सफेद झूठ, उस पार, खट्टा मीठ्ठा, दिल्लगी जैसी कई सफल फिल्में दीं। फिल्म के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदानों के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड, आइफा लाइफटाइम अवार्ड, जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

उनकी आखिरी फिल्म प्रतीक्षा थी, जो 2006 में आई थी। लोगों को उनकी यह फिल्म काफी पसंद आई थी।

आइये आपको यहाँ उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताते हैं:

छोटी सी बात 

1976 में आई इस फिल्म में अमोल पालेकर और अशोक कुमार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अमोल पारेकर, अरुण नाम के एक नौजवान की भूमिका में थे, जो एक दब्बू किस्म के इंसान थे, जिसे कर्नल नगेन्द्रनाथ यानी अशोक कुमार काफी रौबीला बना देते हैं। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। 

चितचोर

उनकी यह फिल्म भी 1976 में ही आई थी। इस फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। इस फिल्म में भी अमोल पालेकर मुख्य भूमिका में थे, जो एक बिजनेसमैन का किरदार निभा रहे थे। इस फिल्म के गानों के लिए गायक येसुदास को नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिला था।

खट्टा-मीठा 

बासु चटर्जी ती यह फिल्म 1978 में आई थी। फिल्म में अशोक कुमार और पर्ल पद्मसी मुख्य किरदार थे। फिल्म में दोनों की शादी काफी कम उम्र में हो जाती है और किसी कारणवश दोनों की विधवा-विधुर हो जाते हैं। इसके बाद दोनों आपस में शादी करने का फैसला करते हैं। इस कॉमेडी फिल्म में राकेश रोशन, देवेन वर्मा, प्रीति गांगुली और मास्टर राजू जैसे कई अन्य कलाकार भी हैं। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। 

इन फिल्मों के अलावा, बासु चटर्जी ने 1979 में  बातों-बातों में, 1982 में शौकीन और 1986 में चमेली की शादी जैसी कई सफल फिल्में दी, जो लोगों को एक अलग ही सुकून देती है।

यह भी पढ़ें – अपने शरीर की हड्डियों को मजबूत करने के लिए अपनाएं इन आदतों को

पिछला लेखअपने शरीर की हड्डियों को मजबूत करने के लिए अपनाएं इन आदतों को
अगला लेखशादी से पहले गर्भवती हो गयी थी बॉलीवुड की ये 7 एक्ट्रेस

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here