अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर से विवादों में हैं। दरअसल, किताब दिद्दा: द वारियर क्वीन ऑफ कश्मीर’ के लेखक आशीष कौल ने उनके खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का केस (Copyright Breach Case) किया है, जिसके बाद एक कोर्ट के आदेश के बाद मुम्बई पुलिस ने उनके खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया है।
कंगना रनौत के अलावा रंगोली चंदेल, अक्षत रनोट और कमल कुमार जैन के खिलाफ खार थाने में केस दर्ज (Copyright Breach Case) किया गया है। दरअसल, कंगना ने जनवरी में फिल्म ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स- द लीजेंड ऑफ दिद्दा’ बनाने का ऐलान किया था। उसे लेकर ही आशीष ने मुंबई मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष केस किया था।

आशीष का कहना है कि उनके पास कश्मीर की रानी और लोहर (पुंछ) की रानी दिद्दा की कहानी का कॉपीराइट है। यह सोच से परे है कि एक नामी अदाकारा ने किताब और उसकी कहानी पर जबरन अपना अधिकार जमाया है।
शिकायत दर्ज करने के बाद, पुलिस ने मजिस्ट्रेट के आदेश पर भारतीय दंड संहिता की धारा 405 (आपराधिक विश्वासघात), 415 (जालसाजी), 120 बी (आपराधिक साजिश) और कॉपीराइट कानून के तहत मामला दर्ज किया है।
बता दें कि कंगना अपने कथित भड़काऊ ट्वीट के लिए मुंबई में पहले से ही कई मुकदमों का सामना कर रही हैं। उनके खिलाफ गीतकार जावेद अख्तर ने भी मानहानि का मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें – ‘राधे’ के साथ धमाल मचाने को तैयार सलमान खान, जानिए कब होगी रिलीज