होम बॉलीवुड PM Modi ने दी लता मंगेशकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं

PM Modi ने दी लता मंगेशकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं

380
0

आज मशहूर गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अपना 92वां जन्मदिन मना रही हैं। लता को प्यार से स्वरकोकिला कहा जाता है। उनके जन्मदिन के मौके पर पूरा देश उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है। 

पीएम मोदी ने भी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को ट्विटर के जरिए जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, ‘आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की बधाई। उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है। भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी विनम्रता और जुनून के लिए उनका सम्मान किया जाता है। व्यक्तिगत रूप से, उनका आशीर्वाद महान शक्ति का स्रोत है। मैं लता दीदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।’

बता दें कि लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। उन्हें संगीत क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने के लिए भारत रत्न, पद्म विभुषण, पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

उन्होंने अपने जीवन में 20 से अधिक भारतीय भाषाओं में 30 हजार से अधिक गाने गाए हैं और दशकों बाद भी इंडस्ट्री में उनकी कोई कोई सानी नहीं है।

यह भी पढ़ें – आर माधवन Rocketry: The Nambi Effect का रिलीज डेट आया सामने, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें