होम वायरल न्यूज़ दीपिका पादुकोण ने रणवीर के साथ पूरा किया #bussitchallenge, वीडियो वायरल

दीपिका पादुकोण ने रणवीर के साथ पूरा किया #bussitchallenge, वीडियो वायरल

315
0
Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जोड़ी हिन्दी सिनेमा जगत की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। यह जोड़ी अपने अंदाज से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। 

हाल ही में, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें रणवीर भी उनके साथ हैं। इस वीडियो में दीपिका ने #bussitchallenge पूरा किया, जिसे प्रशंसक का खूब प्यार मिल रहा है।

Deepika Padukone

इस वीडियो में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। दीपिका ने इस वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “Wrek it baby”। दीपिका ने इस वीडियो में रणवीर सिंह को टैग किया है। जिस पर फैंस के अलावा बॉलीवुड के सितारे भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। 

बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, जल्द ही फिल्म ’83’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर, क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे और दीपिका उनकी पत्नी की भूमिका में। दीपिका आखिरी बार ‘छपाक’ फिल्म में नजर आई थीं। इसके अलावा दीपिका इन दिनों शाहरुख खान संग ‘पठान’ की भी शूटिंग कर रही हैं।

यह भी पढ़ें – प्रिया प्रकाश वारियर ने पॉकेट में हाथ डालकर अलग अंदाज में किया डांस, लोग कर रहे पसंद

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें