अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग स्किल से बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक और हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। 

उनकी इस फिल्म का नाम द मैट्रिक्स रिसरेक्शन है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वह अपनी भारतीयता को जीवंत करते नजर आएंगी। द मैट्रिक्स रिसरेक्शन के पोस्टर में धोती पहने प्रियंका चोपड़ा को अंदाज बिल्कुल देसी है और लोगों को यह काफी पसंद आ रहा है।

पोस्टर को लोग साइबरपंक, फ्यूचरिस्टिक वॉरियर वाइब पेश करने वाला बता रहे हैं। बता दें कि प्रियंका को हमेशा अपने देसीपन को जीवित करने के लिए जाना जाता है। पोस्टउनके पहनावे और बाल, इसी वाइब को उजागर करते हैं। उन्होंने उसके आउटफिट में साड़ी के बॉर्डर का उपयोग किया है और उन्होंने जो पैंट पहनी है, उसे धोती जैसा बनाया गया है।

आखिर प्रियंका को यूं ही नहीं कोई देसी गर्ल कहता है।

पिछला लेखBigg Boss 15: रश्मि देसाई ने किया उमर रियाज से अपने प्यार का इजहार
अगला लेखदिव्यांका त्रिपाठी को विवेक दहिया ने दी सपप्राइज पार्टी

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here