होम टेलीविजन फोटोग्राफरों पर भड़की दिव्यांका

फोटोग्राफरों पर भड़की दिव्यांका

854
0

जानी मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री में फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पंसद करते हैं. इसी बीच यह कपल एक बार फिर से सुर्खियों में छाया हुआ है. दरअसल, हाल ही में ये कपल एक दिवाली पार्टी में पहुंचा था जिसका एक वीडियो अब सामने आया है. इस वीडियो में दिव्यांका पैपराजी की क्लास लगाती  हुई नजर आ रही हैं. 

दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति के लिए पैप्स पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं. वो इसलिए क्योंकि दिव्यांका त्रिपाठी पैपराजी से इस बात को लेकर खफा हैं कि वह अपने वीडियोज में विवेक का नाम ना लिखकर, उन्हें दिव्यांका के पति के नाम से संबोधित करते हैं. इस वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी पैपराजी से पूछ रही हैं कि ‘ये कौन हैं? इस पर पैप्स कहते हैं कि यह आपके पति हैं. इस पर दिव्यांका फिर कहती हैं कि मेरे पति कौन हैं, नाम बताओ? इस पर पैपराजी कहते हैं कि विवेक दहिया. फिर आगे दिव्यांका कहती हैं कि तुम इनका नाम पूरा नहीं लिखते यार. बस ये लिख देते हो दिव्यांका अपने पति या पार्टनर के साथ दिखी.ये कोई तरीका है क्या, ये बहुत गलत बात है.’ हालांकि पैप्स को डांटने के बाद दिव्यांका बहुत जल्द शांत भी हो जाती है और उनको विवेक दहिया के साथ कई सारे पोज भी देती हैं. इस वीडियो को अब उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और दिव्यांका के अंदाज की तारीफ भी कर रहे हैं.

बता दे कि,  दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के मुलाकात टीवी शो ‘ये मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी. जहां पहले उनकी दोस्ती हुई और फिर दोस्ती जल्दी ही प्यार में बदल गई.इसके बाद साल 2016 में उन्होंने अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हुए एक अहम कदम उठाया था और शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया था.  दोनों ने भोपाल में बड़े ही धूमधाम से शादी की. दिव्यांका भोपाल की रहने वाली है ऐसे में विवेक चंडीगढ़ से बारात लेकर भोपाल आए. दिव्यांका और विवेक की शादी हिंदू रीति-रिवाज हुई थी.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें