जाने-माने रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) इन दिनों अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।

मामला इतना बढ़ गया है कि शालिनी, हनी सिंह (Honey Singh) के खिलाफ कोर्ट तक चली हई हैं। दोनों की शादी 10 साल पहले हुई थी।

Honey Singh

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब हनी सिंह इस तरह विवादों में पड़े हैं। इससे पहले, 2014 में खबर आई थी कि उन्होंने नशे में धुत हो कर शाहरुख खान से काफी बुरा बर्ताव किया था, जिसके बाद शाहरुख ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। 

लेकिन, उस वक्त शालिनी, हनी सिंह के बचाव में आई और कहा कि यह खबर पूरी तरह से गलत है। हनी सिंह, शाहरुख खान की बहुत इज्जत करते हैं और शाहरुख भी उन्हें अपने भाई की तरह प्यार करते हैं।

अब शालिनी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा, मानसिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने हनी सिंह के परिवार के खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में एक याचिका भी दायर की है। जिसके बाद, कोर्ट ने हनी को 28 अगस्त तक जवाब देने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें – प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शेयर किया रोमांटिक फोटो, वायरल

पिछला लेखप्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शेयर किया रोमांटिक फोटो, वायरल
अगला लेखसंजय लीला भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट में ऋचा चड्ढा की एंट्री

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here