होम मनोरंजन क्या रणबीर कपूर भी कर रहे हैं हॉलीवुड की तैयारी?

क्या रणबीर कपूर भी कर रहे हैं हॉलीवुड की तैयारी?

291
0

फिल्म सुपर स्टार रणबीर कपूर की फिल्मों का सभी को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। बता दें कि कुछ समय पहले ही उन्होंने स्टार एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ शादी रचाई थी। 

बता दें कि आलिया जल्द ही हॉर्ट ऑफ स्टोन फिल्म के जरिए अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग जारी है। इस बीच रणबीर से भी हॉलीवुड में जाने की प्लानिंग के बारे में सवाल पूछे जा रहे हैं।

इस पर रणबीर ने जवाब दिया कि वह वास्तव में ऑडिशन से डरते हैं और इसलिए फिलहाल ऐसी कोई प्लानिंग नहीं बना रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वास्तव में उनका सपना हॉलीवुड में जाने का नहीं है। उनके मुताबिक वह जहां हैं वहीं खुश हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है। पहली बार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे। रणबीर-आलिया के आलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें