होम वायरल न्यूज़ अनुष्का की फोटो पर झूलन गोस्वामी ने किया कमेंट

अनुष्का की फोटो पर झूलन गोस्वामी ने किया कमेंट

282
0

स्टार फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द ही ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली हैं। बता दें कि यह फिल्म भारत की महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर आधारित है। इसके लिए वह जमकर पसीना बहाते दिख रही हैं। नेट प्रैक्टिस की कई तस्वीरें सामने आईं। अब उन्होंने गेदबाजी करने की फोटो शेयर की है जिसपर झूलन गोस्वामी का कमेंट भी आया है।

एक्ट्रेस को गेंदबाजी करते देख झूलन ने जो कमेंट किया है उसे फैंस पसंद कर रहे हैं। फोटो में अनुष्का गेंद को पकड़े दिख रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में उनका गेंदबाजी करने के एक्शन में दिख रही हैं। वाकई ये फोटो कमाल की है।

झूलन ने गेंदबाजी कर रही अनुष्का की फोटो पर लिखा है- बहुत अच्छा। अब इससे अच्छा कमेंट क्या हो सकता है। क्योंकि, खुद झूलन ने तारीफ कर दी है। बस और क्या चाहिए। 

 

बता दें कि वह आखिरी बार 2018 में जीरो फिल्म में नजर आई थीं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें