होम मनोरंजन जितेंद्र हुए भावुक

जितेंद्र हुए भावुक

422
0

बॉलीवुड में जिगरी दोस्ती कम ही देखने को मिलती है, लेकिन जितेंद्र और ऋषि कपूर की दोस्ती किसी से नहीं छिपी है। दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती थी और दोनों एक साथ कई पार्टीज में नजर आया करते थे। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जितेंद्र आज कल कम ही नजर आते हैं। उन्हें कभी-कभी इवेंट्स और पार्टीज में स्पॉट किया जाता है। हाल में ही एक्टर ‘एनिमल’ स्टार रणबीर कपूर के साथ नजर आए। दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है और ये तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो में दोनों के बीच प्यार भरा बॉन्ड देखने को मिल रहा है।

हाल में ही एक वीडियो, एक अवॉर्ड नाइट से सामने आया है। इस वीडियो में रणबीर कपूर के साथ जितेंद्र नजर आए। दोनों एक ही वक्त पर अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे थे और दोनों की मुलाकात एंट्री गेट पर ही हो गई। जितेंद्र को देखते ही रणबीर उनके पास गए। रणबीर कपूर को पास आता देखकर कर जितेंद्र थोड़ा इमोशन हुए। उन्होंने झट से रणबीर कपूर को गले लगा लिया और प्यार से किस भी किए। इतना ही नहीं रणबीर ने भी उनका आशीर्वाद लिया और उनके हाथों को चूमा। इसके बाद रणबीर कपूर खुद जीतेंद्र का हाथ पकड़कर उन्हें अंदर ले जाते नजर आए। जीतेंद्र इस दौरान इमोशनल दिखे और रणबीर से मिलकर उन्हें खुशी भी हुई।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें