होम मनोरंजन 67 साल पूरे कर चुके फिल्म इंडस्ट्री के all rounder

67 साल पूरे कर चुके फिल्म इंडस्ट्री के all rounder

824
0

भारतीय फिल्म जगत के जाने-माने एक्टर, डांसर, डायरेक्टर, स्क्रीन्राइटर और प्रोड्यूसर रह चुके कमल हासन ने 7 नवंबर को 67वां जन्मदिन मनाया. उन्होंने तमिल ही नहीं तेलगू, कन्नड़, मलयालम, बांग्ला और हिंदी फिल्मों में भी अपने जलवे बिखेरे हैं.  कमल हासन को अब तक 4 नेशनल और 19 फिल्म फेयर अवार्ड मिल चुके हैं.  उन्होंने अपना फिल्मी करियर साल 1960 में तमिल की फिल्म कलाईममानी में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की भूमिका निभाकर की. 

आज कमल हासन के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी के साथ शानदार लग्जरी कारों का भी कलेक्शन है.  सन 1994 में एक फिल्म के लिए 1करोड़ रुपए फीस लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं.  कमल हासन इन दिनों अपने चेन्नई के शानदार बंगले में रहते हैं जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपए से भी ज्यादा बताई जाती है. 

भारत के साथ लंदन में भी उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टी है.  वहीं कमल हासन की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो कमल और सारिका लिव इन में रहते थे उसी दौरान सारिका प्रेग्नेंट हुईं और दो बेटियों को जन्म दिया.  उनका नाम है श्रुति हासन और अक्षरा हासन.  पर इनका ये रिश्ता भी पहले वाले रिश्ते की तरह ही अधिक लंबा नहीं चला और 2002 में दोनों ने तलाक ले लिया.

यह भी पढ़ें – लंबे वक्त के बाद धूम मचाएगी कृति और टाइगर की जोड़ी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें