लोकप्रिय रिएलिटी स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) इन दिनों अपने अंतिम पड़ाव में है। शो का ग्रैंड फिनाले 25-26 सितंबर को होगा। 

इसी बीच शो का एक नया प्रोमो वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। कलर्स द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को बेखौफ अंदाज में स्टंट करते देखा जा सकता है। 

वीडियो में दिव्यांका पहले पूजा करती हैं और फिर एक्शन। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया है, ‘दिव्यांका त्रिपाठी दहिया सिर्फ आदर्श बहू रानी ही नहीं बल्कि खतरनाक मगर रानी भी हैं’।

बता दें कि टीवी पर सीधी-साधी बहू के रूप में नजर आने वाली दिव्यांका को शो में काफी पसंद किया जा रहा है और वह टॉप 6 कंटेस्टेंट में एक हैं। साथ ही, उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) के विनर का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। 

बता दें कि शो में दिव्यांका के अलावा श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद फाइनलिस्ट हैं।

यह भी पढ़ें – साउथ एक्ट्रेस Samantha Akkineni ने ससुर नागार्जुन के ट्वीट को किया री-ट्वीट, लोगों ने कहा – लगता है सब ठीक है

पिछला लेखसाउथ एक्ट्रेस Samantha Akkineni ने ससुर नागार्जुन के ट्वीट को किया री-ट्वीट, लोगों ने कहा – लगता है सब ठीक है
अगला लेखअमिताभ बच्चन क्यों दिखते हैं इतने स्टाइलिश? KBC में खोला राज

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here