स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी लोगों के सबसे पसंदीदा शो में से एक है। बता दें कि इन दिनों खतरों के खिलाड़ी शो के 12वें सीजन की शूटिंग जारी है और इसे लेकर लोगों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है।

बता दें कि इस शो की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन शहर में जारी है और इसे हमेशा की तरह रोहित शेट्टी होस्ट करने वाले हैं। 

इसी बीच शो के निर्माताओं ने अब खतरों के खिलाड़ी 12 के प्रीमियर की तारीख और टेलीकास्ट की टाइमिंग की ऐलान कर दिया है। बता दें कि इस शो रुबीना दिलैक, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल, शिवांगी जोशी, फैसल शेख, जन्नत जुबैर, सृति झा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

खतरों के खिलाड़ी 12 का ग्रैंड प्रीमियर 2 जुलाई 2022 को रात 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। यह शो हर शनिवार और रविवार को इसी समय दिखाया जाएगा। खतरों के खिलाड़ी 12 का ग्रैंड प्रीमियर कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके अलावा इस शो का आनंद वूट एप पर भी लिया जा सकता है।

शो के मेकर्स ने हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 12 का एक नया प्रोमो रिलीज कर दिया है। रिलीज प्रोमो में शो के होस्ट रोहित शेट्टी लोगों से आने वाले खतरों के बारे में अपने ही स्टाइल में आगाह कराते हुए नजर आ रहे हैं। 

पिछला लेखशाहीर शेख और जैस्मीन भसीन का नया गाना ‘इस बारिश में’ जारी
अगला लेखफैन्स पर भड़की मलाइका, जानिए क्यों

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here