होम बॉलीवुड नहीं रहीं लता दीदी, 92 साल की उम्र में कहा दुनिया को...

नहीं रहीं लता दीदी, 92 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

337
0

अपनी आवाज से पूरे हिन्दुस्तान पर राज करने वाली महान गायिका लता मंगेशकर ने रविवार यानी 6 फरवरी 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के बाद पूरे देश में शोक का माहौल है। 

बता दें कि बीते महीने उन्हें कोरोना के हल्के लक्षणों के बाद मुंबई के कैंडी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था। लेकिन वह संभल नहीं सकीं और 92 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

बता दें कि लता दीदी ने अपने करियर की शुरुआत सिर्फ 7 साल की उम्र में की और 30 हजार से अधिक गानों को अपनी आवाज दी। उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें