होम वायरल न्यूज़ नहीं रहे कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज

नहीं रहे कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज

474
0

कथक सम्राट के नाम से दुनियाभर में मशहूर पंडित बिरजू महाराज का सोमवार को निधन हो गया। वह 83 साल के थे।

उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। बता दें कि उन्हें 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान भी मिला था।

बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ। उनका असली नाम पंडित बृजमोहन मिश्र था। बिरजू महाराज के निधन से कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

उन्होंने देवदास, डेढ़ इश्किया, उमराव जान और बाजी राव मस्तानी जैसी डांस आधारित फिल्मों के लिए कोरियोग्राफ किया था। सत्यजीत रे के डायरेक्शन में बनी मशहूर फिल्म ‘शतरंज के खिलाड़ी’ में बिरजू महाराज ने भी संगीत दिया था

यह भी पढ़ें – शाहरुख और नयनतारा की फिल्म को लेकर 26 जनवरी को हो सकता है बड़ा ऐलान

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें