झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को भारत का 15वां राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। बता दें कि वह आगामी 25 जुलाई को शपथ लेने के साथ वह अपना पदभार संभालेंगी।

बता दें कि वह स्वतंत्रता के बाद पैदा होने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति भी होंगी। पहली महिला आदिवासी के राष्ट्रपति बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पूरा देश बधाई दे रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर देश की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी है।

कंगना रनौत, अनुष्का शर्मा, तमन्ना भाटिया, अनुपम खेर से लेकर गीतकार मनोज मुंतशिर तक कई सेलेब्स ने खास पोस्ट शेयर किए और देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीत पर अपने-अपने स्टाइल में बधाई दी।

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की एक तस्वीर साझा करते हुए लिए, ‘भारत की 5वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (देश में सर्वोच्च पद पर पहुंचने वालीं आदिवासी पृष्ठभूमि की पहली व्यक्ति), भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति, बधाई मैडम प्रेसिडेंट #DroupadiMurmu’।

पिछला लेखThe Grey Man के प्रीमियर के दौरान लुंगी में नजर आए धनुष
अगला लेखमहान गायक मुकेश की जयंती पर जानिए, उनके बारे में खास बातें

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here