दुनिया को अहिंसा की राह दिखाने वाले महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की आज 152वीं जयंती है। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। आईये आज उनकी जयंती के मौके पर उन हिन्दी फिल्मों के बारे में जानते हैं, जो उनके जीवन के कई पहलुओं को छूने में काफी हद तक कामयाब रहा।

  1. ‘गांधी’

बापू के जीवन पर आधारित इस फिल्म को रिचर्ड एटनबरो ने बनाया था। इस फिल्म ने 8 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए। फिल्म में ब्रिटिश एक्टर बेन किंग्‍स्‍ले ने गांधी की भूमिका निभाई थी। इस किरदार के लिए उन्होंने अकेडमी अवॉर्ड भी मिला।

2. ‘सरदार’

यह फिल्म 1993 में आई थी। फिल्म की कहानी लौह पुरुष सरदार वल्‍लभभाई पटेल के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में अन्नू कपूर ने गांधी की भूमिका बखूबी निभाई थी। जबकि, सरदार पटेल का किरदार परेश रावल ने अदा किया था। फिल्म को केतना मेहता ने निर्देशित किया था।

3 . ‘मेकिंग ऑफ महात्मा’

श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1996 में आई थी। फिल्म में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के जीवन के सफर को दर्शाया गया था। फिल्म में रजत कपूर मुख्य किरदार में नजर आए थे।

  1. ‘हे राम’

यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन और गांधी की हत्या को ध्यान में रख कर बनाया गया था। फिल्म में बापू का किरदार गांधी जी ने अदा किया था। फिल्म को कमल हसन ने निर्देशित किया था। समीक्षकों द्वारा इसे काफी सराहा गया था।

यह भी पढ़ें – मलाइका ने दोस्तों के साथ ‘मजनू’ गाने पर किया धमाकेदार डांस, लोगों ने कहा – You are the best

पिछला लेखमलाइका ने दोस्तों के साथ ‘मजनू’ गाने पर किया धमाकेदार डांस, लोगों ने कहा – You are the best
अगला लेख‘द नाइट मैनेजर’ वेब सीरीज के लिए आदित्य ने किया ऋतिक को रिप्लेस

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here