2016 के मिस्टर इंडिया रहे बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल (Manoj Patil) ने बुधवार की रात को मुंबई में आत्महत्या करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि उन्होंने रात में सोते वक्त नींद की गोली खाकर, खुद को मारने की कोशिश की। लेकिन समय रहते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी हालत स्थिर है।

मनोज पाटिल (Manoj Patil) ने एक सोसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने फिल्म अभिनेता साहिल खान (Sahil Khan) पर साइबर बुलिंग और मानसिक रूप से तंग करने का आरोप लगाया है। 

Manoj Patil

सुसाइड नोट लिखने के अलावा उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट भी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि साहिल उन्हें बीते कई दिनों से परेशान कर रहे हैं। जिस वजह से वह आत्महत्या करने जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि वह मिस्टर ओलंपिया के लिए प्रयास कर रहे थे और साहिल भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते थे। इस वजह से साहिल उन्हें प्रतियोगिता में शामिल होने से रोकना चाहते हैं। 

इस मामले के सामने आने के बाद मनोज के परिवार ने ओशिवारा थाना में साहिल के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि उनका परिवार जल्द ही राज ठाकरे से मिल कर, मदद की गुहार लगाने वाला है।

यह भी पढ़ें – शाहरुख और नयनतारा की फिल्म का नाम आया सामने, जानिए यहाँ?

पिछला लेखशाहरुख और नयनतारा की फिल्म का नाम आया सामने, जानिए यहाँ?
अगला लेखSonu Sood के घर आयकर विभाग के सर्वे से भड़के लोग, कहा – लोगों की मदद का इनाम मिल रहा है

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here