टीवी जगत के मशहूर एक्टर मोहित रैना (Mohit Raina) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि ‘देवों के देव महादेव’ में अपने शिव के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले मोहित अपनी मेहनत और काबिलियत के हिन्दी सिनेमा में भी जगह बनाने में कामयाब रहे।
मोहित रैना (Mohit Raina) ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत 2019 में आई फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के जरिए की। इस फिल्म में उनका किरदार भले ही छोटा हो, लेकिन वह क्रिटिक्स और दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे।
उरी के बाद, वह दीया मिर्जा के साथ ‘काफिर’ वेब सीरीज में देखे गए थे, जो जी5 पर आया था।

आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको एक दिलचस्प किस्सा सुनाने जा रहे हैं। दरअसल, कुछ साल पहले उनकी शादी की बात ग्लोबल ऑइकान प्रियंका चोपड़ा के साथ चली थी।
इस बात का खुलासा खुद प्रियंका ने एक इंटव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया कि उस वक्त निक के साथ उनका कोई संबंध नहीं था। तब उनकी मौसी, उनकी शादी मोहित रैना के साथ कराना चाहते थीं।
उस दौरान मोहित ‘देवों के देव महादेव’ में अपने शिव के किरदार से काफी लोकप्रियता हासिल कर चुके थे।
प्रियंका बताती हैं कि उनकी आंटी मोहित को एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथी एक संस्कारी और ईमानदार व्यक्ति भी मानती थी। इस वजह से उन्हें लगता था कि मोहित और प्रियंका की जोड़ी परफेक्ट होगी।
बता दें कि मोहित को जब इसके बारे में खबर मिली तो वह हैरान रह गए थे। इस विषय में उन्होंने कहा कि प्रियंका एक सुपरस्टार हैं और वह खुद सिर्फ एक टीवी एक्टर। इस जीवन में उनका मिलन संभव नहीं है, लेकिन वह चाहते हैं कि किसी और जन्म में काश ऐसा हो जाए।
यह भी पढ़ें – अनिल कपूर के घर में बजने वाली है शहनाई, छोटी बेटी रिया की हो रही है शादी