महाभारत में भीष्म पितामह और शक्तिमान जैसे किरदार से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले लोकप्रिय टीवी एक्टर मुकेश खन्ना बेबाक होकर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं।

लेकिन हाल ही में वह अपने एक विवादित बयान के कारण काफी मुश्किलों में घिर गए हैं। दरअसल, एक्टर ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया है। जिसे सुनकर लोग भड़क गए और उनको जमकर लताड़ लगाई है। 

मुकेश खन्ना इस वीडियो में कुछ लड़कियों पर अपनी राय रख रहे हैं जो अपने रिश्तों को लेकर बेबाक अपनी बात रखती हैं। उन्होंने शारीरिक संबंधों पर बात करने वाली लड़कियों को लेकर भी ऐसी बात कही है कि यूजर्स को वह पसंद नहीं आई।

मुकेश खन्ना ने वीडियो में कहा है, ‘इस तरह की निर्लज्ज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं कहेगी। अगर वो करती है तो वो सभ्य समाज की नहीं है।’ ये बात सुनने के बाद लोग मुकेश से पूछ रहे हैं कि उन्होंने ऐसी बात कहने की हिम्मत कैसे की, वह इस तरह से किसी को जज नहीं कर सकते हैं।

पिछला लेख‘लापता लेडीज’ के जरिए जल्द ही निर्देशन में वापसी करने वाली हैं किरण राव
अगला लेखसेट पर घायल हुईं तब्बू

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here