दक्षिण भारतीय फिल्मों की स्टार अभिनेत्री नयनतारा हाल ही में शादी के बंधन में बंधी है। बता दें कि उन्होंने विग्नेश शिवन से शादी रचाई है, जो एक जाने माने फिल्म निर्देशक हैं।
दोनों एक दूसरे को बीते 7 वर्षों से डेट रहे थे और गुरुवार यानी 9 जून को वे शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस खास मौके पर उन्होंने 18000 बच्चों और एक लाख तमिलनाडु के लोगों का पेट भरने का फैसला किया है।
दोनों के इस फैसले से उनके फैन्स बेहद खुश हैं और लोग सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि दोनों की शादी की रस्में आज सुबह ही शुरू हो गई थीं और अब वे हमेशा के लिए एक दूसरे के हो चुके हैं।
बता दें कि विग्नेश शिवन राउडी पिक्चर्स नाम से अपना एक प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। वह और नयनतार 2015 से रिलेशनशिप में हैं और अपने रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते थे।
दोनों की मुलाकात ‘Naanum Rowdy Dhaan’ फिल्म के दौरान हुई थी। दोनों की शादी चेन्नई के महाबलीपुरम में हुई है। इनकी शादी में बॉलीवुड से एक्टर शाहरुख खान और मेगास्टार रजनीकांत जैसे कलाकार शामिल हुए हैं।