होम टेलीविजन निक्की तंबोली को मिले 2 रियलिटी शोज के ऑफर

निक्की तंबोली को मिले 2 रियलिटी शोज के ऑफर

280
0

अभिनेत्री और बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली अपने अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि वह बिग बॉस 14 की दूसरी रनर अप रही थीं। इसके बाद उन्होंने खतरों के खिलाड़ी और कई साउथ इंडियन फिल्मों में भी हिस्सा लिया। इससे उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी।

बता दें कि हाल के दिनों में निक्की तंबोली को लगातार डांस क्लास के बाद देखा जा रहा था। जिसे देख फैन्स यह जानने को बेताब थे कि आखिर चल क्या रहा है और कुछ लोग अनुमान लगा रहे थे कि निक्की किसी डांस रियेलिटी शो का हिस्सा भी बन सकती हैं।

उनका यह अनुमान बिल्कुल सही साबित हो रहा है। दरअसल खबर है कि एक्ट्रेस से एक डांस रियलिटी शो के लिए संपर्क किया गया है और वह ‘झलक दिखला जा’ के अपकमिंग सीजन में नजर आ सकती हैं।

बता दें कि ‘झलक दिखला जा’ देश के सबसे लोकप्रिय डांस रियलिटी शो में से एक है। इसके अलावा, एक और बड़ी खबर है कि निक्की तंबोली के पास  हॉलीवुड रियलिटी शो Temptation Island के आधिकारिक हिन्दी रीमेक के लिए भी ऑफर आया है। इस शो की शूटिंग किसी दूसरे देश में होगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें