फिल्म अभिनेता आदित्य रॉय कपूर जल्द ही  ‘ओम: द बैटल विदिन’  फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसी बीच निर्माताओं ने फिल्म के पहले गाने को रिलीज कर दिया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

इस गाने का नाम सेहर है। बता दें कि इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी पहली बार साथ नजर आने वाले हैं और गाने को इन्हीं दोनों पर फिल्माया गया है। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है। गाने का संगीत अर्को प्रावो मुखर्जी ने तैयार किया है। गाने के बोल ए। एम। तुराज ने लिखे हैं। लोग गाने की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘अरिजीत सिंह का एक और मास्टरपीस। दिन की शुरुआत अरिजीत सिंह से होती है और खत्म भी उन्हीं के साथ होता है।

फिल्म में उनके अलावा संजना सांघी, जैकी श्रॉफ, प्रकाश राज, आशुतोष राणा और प्राची शाह अहम रोल निभा रहे हैं। कपिल वर्मा ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म में आदित्य पहली बार एक्शन करते नजर आएंगे। ‘ओम’ से आदित्य रॉय कपूर दमदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म 1 जुलाई को रिलीज होगी।

पिछला लेखटाइगर श्रॉफ से तुलना होने पर क्या बोले विद्युत जामवाल
अगला लेखनहीं रहीं सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here