स्टार अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर अपने अंदाज के कारण भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने समंदर के अंदर मेडिटेशन करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में रिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को मछलियों के साथ समंदर के अंदर नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए वह लिखती हैं ‘मेडिटेशन’। फैंस इस वीडियो पर लाइक और कमेंट करते थक नहीं रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये तो जन्नत है’। वहीं दूसरे ने लिखा, ‘वाह’।

महज दो घंटे में ही परिणीती के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 4 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। परिणीति जल्द ही रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ फिल्म में नजर आने वाली हैं। बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अर्जुन कपूर के साथ सुपरहिट फिल्म ‘इश्कजादे’ फिल्म से की थी।

https://www.instagram.com/p/CUW0-sBFpBm/?

यह भी पढ़ें – पठान में एक खास गाने की शूटिंग के लिए स्पेन रवाना हुए शाहरुख-दीपिका

पिछला लेखपठान में एक खास गाने की शूटिंग के लिए स्पेन रवाना हुए शाहरुख-दीपिका
अगला लेखरणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर ‘शमशेरा’ पहला लुक जारी, जानिए क्या है फिल्म की कहानी

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here