स्टार फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि उनका जन्म 22 अक्टूबर 1988 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। उन्होंने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत 2011 में आई फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल के जरिए की। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा जैसे एक्टर भी थे और लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आई।

बता दें कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ग्लोबल ऑईकॉन प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन है। बता दें कि फिल्मों में आने से पहले वह एक पब्लिक रिलेशन एजेंसी में काम करती थीं। लेकिन अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग स्किल के जरिए उन्होंने सिनेमा जगत में एक बड़ी पहचान बनाई है। 

बताया जाता है कि परिणीति 8 मिलियन डॉलर का मालिक हैं। फिल्मों के अलावा वह कई विज्ञापनों में भी नजर आती हैं। परिणीति एक लग्जरी लाइफ जीने के लिए जानी जाती है। वह मुंबई में समुद्र के सामने एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती हैं। इसके अलावा उनके पास ऑडी ए6, जगुआर एक्सजेएल और ऑडी क्यू5 जैसी कई लग्जरी कारें भी हैं।

बता दें कि फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस को महिलाओं के लिए आवाज उठाने के लिए भी जाना जाता है। वह  ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ की ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी नामित हैं।

यह भी पढ़ें – मालदीव में गोता लगाती नजर आईं मीरा राजपूत, वीडियो वायरल

पिछला लेखमालदीव में गोता लगाती नजर आईं मीरा राजपूत, वीडियो वायरल
अगला लेखIFFI 2021 के दौरान इन अंतरराष्ट्रीय फिल्म डायरेक्टरों को किया जाएगा सम्मानित

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here