हिन्दी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) का आज 49वां जन्मदिन है। उनका जन्म 24 फरवरी 1972 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट और माँ किरण भट्ट हैं। 

बता दें कि पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने अपने कैरियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में, टीवी सीरियल ‘डैडी’ से शुरू किया था। जिसके डायरेक्टर खुद महेश भट्ट थे।  

इस सीरियल की कहानी एक शराबी पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित थी। लेकिन, पूजा को असली पहचान ‘दिल है की मानता नहीं’ फिल्म से मिली। इस फिल्म में उन्हें शानदार एक्टिंग के लिए  बेस्ट एक्ट्रेस फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद, उनके पास कई बेहतरीन फिल्मों की लाइन लग गई।

पूजा भट्ट ने सड़क, जूनून, फिर तेरी कहानी याद आई, अंगरक्षक, चाहत जैसी कई सुपरहिट फिल्में की। उन्होंने न सिर्फ एक्ट्रेस के तौर पर बल्कि डायरेक्टर के तौर पर भी अपनी किस्मत को आजमाते हुए, हॉलिडे, धोखा, कजरारे, जिस्म जैसी फिल्मों को भी डायरेक्ट किया।

बताया जाता है कि पूजा भट्ट को सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ ऑफर हुई थी। महेश भट्ट ने इस फिल्म को उन्हें ऑफर की थी, लेकिन उस वक्त पूजा भट्ट किसी के साथ रिलेशनशिप में थीं। लेकिन, उनके बॉयफ्रेंड ने धमकी दी थी कि अगर उन्होंने इस फिल्म को की, तो वो उनसे शादी नहीं करेगा। इसके बाद पूजा भट्ट ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर महेश भट्ट को मना कर दिया। 

लेकिन कुछ महीनों बाद उनका ये रिश्ता नहीं चला और उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद पूजा ने फिल्म ‘सड़क’ से वापसी की। तब तक ‘आशिकी’ फिल्म के लिए किसी और एक्ट्रेस को साइन किया जा चुका था।

पूजा भट्ट का नाता विवादों से भी रहा। उनकी एक फोटो को लेकर खूब आलोचना हुई, जिसमें वह महेश भट्ट को लिप टू लिप किस करती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, यह एक मैगजीन के लिए फोटोशूट था। लोगों का गुस्सा तब और बढ़ गया जब महेश ने अपने बयान में कहा- “अगर पूजा उनकी बेटी न होती, तो वे उनसे शादी कर लेते।”

यह भी पढ़ें – शाहिद कपूर की पत्नी Mira Rajput ने इस दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर को बताया अपना क्रश

पिछला लेखशाहिद कपूर की पत्नी Mira Rajput ने इस दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर को बताया अपना क्रश
अगला लेखसंजय लीला भंसाली: घर चलाने के लिए माँ करती थी सिलाई का काम, आज हैं हिन्दी सिनेमा के सबसे सफल निर्देशक

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here