दक्षिण भारतीय फिल्मों के लोकप्रिय एक्टर प्रकाश राज अपने बेबाक बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उन्हें अक्सर गरीब और बेसहाय लोगों की मदद करते हुए भी देखा जाता है।

इन दिनों प्रकाश राज फिर से काफी चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने एक अनाथ लड़की की यूके के किसी कॉलेज में दाखिला लेने में मदद की। इसे लेकर लोकप्रिय फिल्म निर्माता Naveen Mohamedali ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, “थैंक्यू और आपको सलाम प्रकाश राज। उन्होंने एक अनाथ गरीब लेकिन मेधावी दलित लड़की श्रीचंदन की आर्थिक रूप से मदद की और ब्रिटेन के विश्वविद्यालय में उनका दाखिला करवाया। उनकी मास्टर्स की पढ़ाई पूरी करवाई और अब उसके लिए वहां भी नौकरी खोजने के लिए फंड दिया। धन्यवाद सर किसी के जीवन में बदलाव लाने के लिए”।

इस पर प्रकाश लिखते हैं, “इस तरफ लोगों का ध्यान ले जाने के लिए थैंक्यू। यह खुशी की बात है जब कई हाथ एक साथ मिलकर बदलाव लाते हैं। स्टे ब्लेस्ड। सशक्त बनाने की खुशी”। 

यह भी पढ़ें – KBC 13 के आखिरी एपिसोड में नजर आएंगे हरभजन सिंह-इरफान पठान

पिछला लेखशाहिद की जर्सी फिल्म का नया गाना’बलिए रे’जारी
अगला लेखBigg Boss 15: देवोलीना भट्टाचार्जी ने अभिजीत से कहा – अपनी हद में रहो…

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here