रणवीर सिंह अपने अंतरंगी अंदाज को लेकर हमेशा ही खबरों में बने रहते हैं। बता दें कि वह इन दिनों एक मैगजीन के लिए किए गये न्यूड फोटोशूट को लेकर लोगों के निशाने पर हैं। 

इसी बीच मुंबई पुलिस को रणवीर के खिलाफ शिकायत मिली है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन में रणवीर सिंह के खिलाफ न्यूड तस्वीरें पोस्ट करने के लिए शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।

पुलिस को मिली इस शिकायत में रणवीर सिंह पर ‘ महिलाओं की भावनाओं को आहत करने’ का आरोप लगाया है। इस फोटोशूट को लेकर ट्रोल हो रहे रणवीर सिंह का आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर जैसे कई हस्तियों ने समर्थन किया है। 

वहीं टीएमसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने पूछा कि क्या महिलाओं की सराहना की जाती अगर वे इसी तरह की तस्वीरें साझा करतीं।

आपको बता दें कि रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में एक बार फिर वह आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। हाल ही में वह आलिया के साथ ‘कॉफी विद करण 7’ में मेहमान बनकर पहुंचे थे।

पिछला लेखKoffee With Karan 7 के इस एपिसोड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
अगला लेखजल्द ही ओम राउत की फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here