दिग्गज हिन्दी फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) कुछ दिनों तक लोगों से दूर रहने के बाद, बीते दिनों एक फिर से अपने काम पर वापस लौट चुकी हैं। उन्हें ‘सुपर डांसर 4’ में बतौर जज देखा जा सकता है।

बता दें कि पिछले महीने मुंबई पुलिस द्वारा पोर्नोग्राफिक केस में अपने पति राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया और टीवी से दूरी बना ली थी। लेकिन उन्होंने हालातों का सामना करके जीने का फैसला कर लिया और धीरे-धीरे अपने काम पर वापस लौटने लगी।

इसी बीच इंटरनेट पर उनका ‘सुपर डांसर 4’ के स्टेज से एक डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) को फराह खान और शो के बाकी जजों के साथ देखा जा सकता है।

Shilpa Shetty

इस वीडियो को फराह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें फराह और शिल्पा के अलावा  गीता कपूर और रित्विक धन्जनी को ट्रेंडिंग गाने  ‘Touch It’ पर बेहतरीन अंदाज में डांस करते देखा जा सकता है।

इस वीडियो पर फैन्स के अलावा कई कलाकार भी खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक्टर रितेश देशमुख ने कमेंट करते हुए लिखा है   ‘Hahahahah fabulous’।

बता दें कि शिल्पा के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई क्राइम ब्रांच ने अश्लील वीडियो बनाने और कुछ ऐप के जरिए उसे पब्लिश करने के आरोप में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार कर लिया था। तब से वह जेल में हैं।

यह भी पढ़ें – बादशाह और जैकलीन के गाने ‘पानी-पानी’ ने Youtube पर हासिल किए 500 मिलियन से अधिक व्यूज

पिछला लेखबादशाह और जैकलीन के गाने ‘पानी-पानी’ ने Youtube पर हासिल किए 500 मिलियन से अधिक व्यूज
अगला लेखदुनिया के सबसे ऊँची फिल्म थिएटर में रिलीज हुई ‘Bell Bottom’

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here