होम मनोरंजन ‘आरआरआर’ का शोले गाना रिलीज, लोगों को आ रहा पसंद

‘आरआरआर’ का शोले गाना रिलीज, लोगों को आ रहा पसंद

350
0

स्टार फिल्म मेकर एसएस राजामौली की अगली फिल्म ‘आरआरआर’ बीते काफी दिनों से खबरों में बनी हुई है। लोगों को इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच फिल्म के ‘शोले’ गाने को रिलीज कर दिया गया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह गाना देशभक्ति के रस में डूबा है।

गाने में  जूनियर एनटीआर, राम चरण और आलिया भट्ट दिखाई दे रहे हैं। गुलाबी साड़ी में आलिया काफी प्यारी लग रही हैं। वहीं दोनों एक्टरों ने कुर्ता पहन रखा है। दोनों आलिया को बराबर की टक्कर दे रहे हैं। 

आलिया ने गाने का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आरआरआर मूवी के साथ भारतीय सिनेमा के जादू को सेलिब्रिट करिए 25 मार्च को।’

इस गाने को विशाल मिश्रा बेनी दया, साहिती चगंती और हरिका नारायण ने गाया है। गाने को रिया मुखर्जी ने लिखा और संगीत एमएम करीम का है। 

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें