जुबीन नौटियाल की आवाज के पूरे देश में करोड़ों दीवाने हैं। उनका आखिरी गाना “दिल गलती कर बैठा” आखिरी साल सितंबर में आई थी। इस गाने में मौनी रॉय के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी।

इसी बीच जुबीन नौटियाल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल, उनके फैन्स ने सोशल मीडिया पर #wewantJubin ट्रेंड कर नया गाना रिलीज करने की गुजारिश की। 

इस पर जुबिन ने जवाब देते हुए कहा कि उनका नया गाना जल्द ही रिलीज होगा। जुबिन ने लिखा- आ रहा हूं बहुत जल्द ही। जनवरी हमारे प्यारे फैंस के नाम होगी। इंतजार कीजिए।

बता दें कि उनके गाने लुट गए को यूट्यूब पर 1 बिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में इमरान हाशमी नजर आए थे।

यह भी पढ़ें –55 साल के हुए एआर रहमान

पिछला लेखरणवीर सिंह ने खास अंदाज में दी कपिलदेव को जन्मदिन की शुभकामनाएं
अगला लेखकरण जौहर ने अपने डांस मूव्स से जीता लोगों का दिल

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here