अजय देवगन (Ajay Devgn) के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, रजनीकांत और अक्षय कुमार जैसे कलाकारों के बाद अब अजय  ‘इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ के स्पेशल एपिसोड में दिखाई देने वाले हैं। 

बताया जा रहा है कि डिस्कवरी चैनल ने इसके लिए अजय देवगन को साइन कर लिया है और शो को डिस्कवरी प्लस ऐप पर देखा जा सकता है। शो में हिस्सा लेने के लिए अजय देवगन (Ajay Devgn)  चार्टड प्लेन से मालदीव पहुँच चुके हैं। 

Ajay Devgn

बताया जा रहा है कि शो में अजय देवगन के अलावा एक और बॉलीवुड स्टार को देखा जा सकता है। लेकिन, अभी तक उस स्टार के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। बता दें कि यह एक सर्वाइवल स्किल रिएलिटी शो है, जिसमें भाग लेने वाले लोगों को बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल में सर्वाइव करना होता है। साल 2019 में, पीएम मोदी भी इस शो का हिस्सा बन चुके हैं।

अब अजय देवगन इस शो में नजर आने वाले हैं। काम की बात करें तो अजय की भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया फिल्म हाल ही में रिलीज हुई थी। निकट भविष्य में वह ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’,  ‘आरआरआर’, ‘मैदान’ जैसी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें – आदित्य चोपड़ा ने दिहाड़ी कामगारों के लिए शुरू किया ‘साथी कार्ड’ पहल

पिछला लेखआदित्य चोपड़ा ने दिहाड़ी कामगारों के लिए शुरू किया ‘साथी कार्ड’ पहल
अगला लेखरिया चक्रवर्ती ने ब्रालेट में शेयर की बेहद ब्लैक एंड व्हाइट फोटो, वायरल

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here