देश के सबसे लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) के 13वें सीजन का सबसे पहला करोड़पति मिल चुका है। जिसे जीता है कि हिमानी बुंदेला ने।

बता दें कि हिमानी बुंदेला मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और वह दिव्यांग हैं। उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) में एक करोड़ रुपए जीते हैं और वह इस साल की पहली करोड़पति हैं।

हालांकि, हिमानी 7 करोड़ के प्रश्न का सामना नहीं कर पाईं और बिना कोई रिस्क लिए गेम को छोड़ दिया। बता दें कि उनके सामने आखिरी सवाल यह था कि डॉ. बी आर अम्बेडकर द्वारा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रस्तुत किए गए थीसिस का शिर्षक क्या था जिसके लिए उन्हें 1923 में डॉक्टर की उपाधि दी गई थी?

Kaun Banega Crorepati

इसके विकल्प के रूप में  (ए) द वांट्स एंड मीन्स ऑफ इंडिया, (बी) द प्रॉब्लम ऑफ द रूपी, (सी) नेशनल डिविडेंड ऑफ इंडिया, (डी) द लॉ एंड लॉयर्स थे। 

इस प्रश्न का सही जवाब ऑप्शन (बी) यानी द प्रॉब्लम ऑफ द रूपी है।

लेकिन, हिमानी को इसका सही जवाब पता नहीं था और उनके पास कोई लाइफलाइन भी नहीं बची थी। इसलिए उन्होंने समझदारी दिखाते हुए गेम को छोड़ने का फैसला किया और एक करोड़ रुपए जीतकर घर लौटीं।

यह भी पढ़ें – वूट सेलेक्ट के अपकमिंग शो CANDY का ट्रेलर जारी, जानिए खास बातें

पिछला लेखवूट सेलेक्ट के अपकमिंग शो CANDY का ट्रेलर जारी, जानिए खास बातें
अगला लेखटाइगर ने माँ आयशा को आलीशान घर गिफ्ट कर, बचपन के सपने को किया पूरा: जैकी श्रॉफ

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here