रोहित शेट्टी की लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) की फाइनल लिस्ट जारी हो गई है। इस लिस्ट में राहुल वैद्य (Rahul Vaidya), निक्की तंबोली से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी और सनाया ईरानी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।
खबर है कि इस बार राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) सबसे महंगे प्रतिभागी होंगे। बता दें कि आज राहुल वैद्य की लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। इसी को देखते हुए शो के निर्माता उन्हें भारी रकम देने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।

खबर है कि उन्हें एक एपिसोड के लिए 12-15 लाख रुपए तक का भुगतान किया जाएगा।
इसके अलावा खबर है कि इस सिंगर को दिशा परमार के साथ नच बलिए डांस रियलिटी शो के लिए भी अप्रोच किया गया है। लेकिन, उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया, क्योंकि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
बता दें कि इस साल बिग बॉस के हाउस में ही राहुल ने दिशा को शादी के लिए प्रपोज किया था और उन्होंने इसके लिए हां कर दी। तब से दोनों के फैन्स को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें – पंजाब पुलिस ने जिम्मी शेरगिल समेत 35 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, जानिए क्यों?