होम बॉलीवुड ट्विंकल खन्ना ने बुकशेल्फ को सजाने के लिए दिए खास टिप्स

ट्विंकल खन्ना ने बुकशेल्फ को सजाने के लिए दिए खास टिप्स

323
0

अपने अपने अलग अंदाज से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली दिग्गज फिल्म अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में अपने बुक शेल्फ को खूबसूरती से सजाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस वीडियो में वह फैंस को टिप्स भी दे रही हैं।

ट्विंकल खन्ना ने अपने सोशल मीडिया पर अपने बुक्शेल्फ को कलरफुल तरीके से सजाते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है, कैसे प्लांट्स, पेंटिंग्स और कलरफुल स्टैच्यू के साथ ट्विंकल अपने बुक्शेल्फ को खूबसूरत रूप दे रही हैं। इस दौरान वह कैजुअल लुक में काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं, व्हाइट टॉप और जीन्स के साथ उन्होंने मल्टीकलर श्रग कैरी किया है।

इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मेमेंटोज प्रदर्शित करने के लिए किताबों के ढेर के बीच जगह छोड़ दें। कैंडल्स और कलाकृतियों को बुकेंड के रूप में जोड़ें। एक रंग या आकार की हेल्प से ग्रुप बनाने की कोशिश करें। होरिजेंटल और वर्टिकल स्टैक तैयार करके इंट्रेस्ट बनाएं। यहां कर्वी और जॉय ब्लैक कैंडल्स का इस्तेमाल करें। थोड़े पौधों और फूलों का इस्तेमाल करें। रंगीन बास्केट और चीनी मिट्टी की चीज़ें के साथ  कुछ क्रिएटिव करें। आप तब तक इसे संवारते रहे जब तक कि ये परफेक्ट न लगने लगे, बुक शेल्फ के साथ कुछ आर्टवर्क जोड़ें’।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें