करीना कपूर और सैफ अली खान को हाल ही में दूसरी संतान हुई। उन्हें अपने दूसरे बेटे के जन्म के लिए उनके करीबियों के साथ-साथ, कई प्रशंसक भी सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। 

इसी कड़ी में करीना कपूर की दोस्त और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ उनके घर पहुँची। लेकिन, करीना के घर के बाहर दीवार पर चढ़े एक शख्स को देख कर अर्जुन कपूर को अचानक काफी गुस्सा आ गया।

दरअसल, बात यह है कि मलाइका और अर्जुन गाड़ी से उतरकर जब करीना के घर के अंदर जा रहे थे, तो इसी दौरान एक शख्स उन्हें देखने के लिए दीवार पर चढ़ गया। 

https://www.instagram.com/p/CL3RhkghWv-

उस व्यक्ति के इस हरकत को देख, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) उसे कहा, “आप बिल्डिंग के अंदर ऐसे मत चढ़ा करो, यह गलत होता है…रिक्वेस्ट है आपसे।”

इसके बावजूद वह शख्स दीवार पर चढ़ा रहा जिसको अर्जुन कपूर गुस्से में कहते हैं, ”थोड़ा तमीज करो। वो मना कर रहे हैं आपसे। ये गलत है। आप नीचे उतरो। आप मान ही नहीं रहे हो।”

लेकिन, उस शख्स ने दीवार पर से उतरने से मना कर दिया और जब अर्जुन उसके पास जाने लगे, तो वह भाग गया। 

बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लम्बे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की शादी के चर्चे भी आम हैं, लेकिन अर्जुन कपूर ने कई बार इस बात को लेकर सफाई दी है कि वह अभी शादी नहीं करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें – कंगना रनौत के जावेद अख्तर मानहानि मामले में बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया वारंट

पिछला लेखकंगना रनौत की जावेद अख्तर मानहानि मामले में बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया वारंट
अगला लेखलोगों को काफी पसंद आ रही है फिल्म ‘The Girl On The Train’, परिणीति ने लिखा इमोशनल पोस्ट!

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here