बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) जल्द ही डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 के मौके पर, उनके नए शो का एलान किया गया, जिसमें ‘दबंग गर्ल’ के नाम से मशहूर सोनाक्षी किसी पुलिस ऑफिसर की पत्नी नहीं, बल्कि खुद ही पुलिस की वर्दी में नजर आएंगी।

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपनी अपकमिंग वेबसीरीज में अपने फर्स्ट लुक को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, “महिलाएं क्या कर सकती हैं, इसकी कोई सीमा नहीं है। इस पर हम सभी का विश्वास बार-बार मजबूत हुआ है।”

https://www.instagram.com/p/CMHiJ0xFurC/?

उन्होंने आगे लिखा, “महिला दिवस की पूर्व संध्या पर हम चीजों को एक पायदान ऊपर ले जा रहे हैं। आप सभी को एक बार फिर से दिखाने के लिए अब बिल्कुल भी इंतजार नहीं हो रहा है कि लड़कियाँ और क्या क्या कर सकती हैं। जल्द ही अमेजन प्राइम पर।”

बता दें इस वेबसीरीज का नाम अभी तय नहीं हुआ है। फर्स्ट लुक में सोनाक्षी सिन्हा रुतबेदार अंदाज में नजर आ रही हैं। वहसोनाक्षी एक रेलवे ट्रैक पर खड़ी दिख रही हैं. इस शो को एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है. जबकि, इसे रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें – आमिर खान-एली अवराम के गाने ‘HarFunnMaula’ का फर्स्ट लुक जारी, खूब जम रही दोनों की जोड़ी

पिछला लेखआमिर खान-एली अवराम के गाने ‘HarFunnMaula’ का फर्स्ट लुक जारी, खूब जम रही दोनों की जोड़ी
अगला लेखसोनू सूद ने बिहार की एक महिला के लिए दिखाई दरियादिली, कर दी एक प्यारी सी डिमांड भी

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here