होम बॉलीवुड आज है हिन्दी सिनेमा के महान संगीतकार आरडी बर्मन की 82वीं जयंती, जानिए उनकी जिंदगी की खास बातें

आज है हिन्दी सिनेमा के महान संगीतकार आरडी बर्मन की 82वीं जयंती, जानिए उनकी जिंदगी की खास बातें

0

आज हिन्दी सिनेमा के महान संगीतकार राहुल देव बर्मन यानी आरडी बर्मन (RD Burman) की जयंती है। बता दें कि उनका जन्म 27 जून 1939 को कोलकाता में हुआ था।

आरडी बर्मन (RD Burman) को संगीत अपने पिता सचिन देव बर्मन से विरासत के रूप में मिली, जो अपने समय में बॉलीवुड के एक मशहूर संगीतकार थे। आरडी बर्मन को लोग प्यार से पंचम दा कहकर बुलाते थे। 

बता दें कि 1960 के बाद करीब तीन दशकों तक बर्मन ने संगीत की दुनिया में राज किया और यदि उन्हें हिन्दी सिनेमा के सबसे सफल म्यूजिक डायरेक्टर कहें, तो गलत नहीं होगा। उनके गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं।

बता दें कि बर्मन ने तीन सौ से अधिक फिल्में में अपने संगीत दिए और आशा भोसले और किशोर कुमार जैसे गायकों के जीवन को एक नया आयाम दिया।

बता दें कि वह एक बेहद ही रोमांटिक इंसान थे और अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद, आशा भोसले उन्हें पसंद आने लगी थी। उन्होंने उम्र में छह साल बड़ी आशा को शादी के लिए प्रपोज भी किया, लेकिन उन्होंने शादी के लिए मना कर दी।

लेकिन, आरडी बर्मन (RD Burman) हार मानने वाले शख्स नहीं थे और अंत में आशा को शादी के लिए मना ही लिया। बता दें कि आशा की भी यह दूसरी शादी थी।

RD Burman

बर्मन की पहली पत्नी रीता पटेल थी, जिससे उन्होंने 1966 में शादी की थी। लेकिन, यह शादी सिर्फ पांच वर्षों में टूट गई। बता दें कि शादी में दोनों के संबंध इतने खराब हो गए थे कि बर्मन घर छोड़ कर होटल में रहने के लिए चले गए।

लेकिन, उन दिनों आशा बर्मन के लिए काफी गाने गा रही थीं। ऐसा लगता था कि बर्मन का संगीत और आशा की सुरीली आवाज, एक-दूसरे के लिए ही बनी है। इस तरह दोनों एक-दूसरे के करीब आते गए। लेकिन, उन्हें अपनी यह बात जुबान पर लाने में वर्षों लग गए और दोनों की शादी 1980 में हुई।

बताया जाता है कि बर्मन की माँ इस रिश्ते के खिलाफ थी, लेकिन इसी बीच उनके पिता की मौत हो गई। जिससे उनकी मां मीरा को गहरा सदमा लगा और उनकी यादाश्त चली गई। बर्मन ने उनके ठीक होने का लंबा इंतजार किया, लेकिन जब उन्हें एहसास हो गया कि अब मां ठीक नहीं होगी, तो उन्होंने आशा के साथ शादी रचा ली।

बर्मन में अपने जीवन में आखिरी बार सुपरहिट फिल्म 1942 :अ लव स्टोरी के लिए काम किया, जो 1994 में आई और इसी साल उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

बता दें कि उन्होंने अपने जीवन का पहला गाना महज नौ साल की उम्र में लिखा था। उनके इस गाने का नाम ‘ऐ मेरी टोपी पलट के आ’ था, जिसे उनके पिता ने 1956 में फंटूश फिल्म के लिए इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें – पुलिस ने पैसे लेकर किया पायल रोहतगी को गिरफ्तार: संग्राम सिंह

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें