होम वायरल न्यूज़ प्रियंका ने देसी अंदाज़ में खेली होली

प्रियंका ने देसी अंदाज़ में खेली होली

812
0

देसी गर्ल के नाम से मशहूर बॉलीवुड से हॉलीवुड स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा काफी दिनों से भारत में हैं। एक्ट्रेस के साथ ही उनका परिवार भी भारत आया हुआ है। पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी के साथ लगातार एक्ट्रेस नजर आ रही हैं। अब एक्ट्रेस ने भारत में होली भी सेलिब्रेट की है। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा की भारत में पहली होली है। इस ग्रैंड होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें होली के रंगों में प्रियंका चोपड़ा रंगी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के साथ ही उनका पूरा चोपड़ा परिवार भी होली की मस्ती में झूमता दिख रहा है। एक्ट्रेस के विदेशी पति निक जोनस और बेटी मालती भी होली की धमाचौकड़ी को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

रंगों में रगीं चोपड़ा फैमिली

प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘बिग बॉस’ फेम मन्नारा चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। दरअसल मन्नारा और प्रियंका कजिन सिस्टर हैं। ऐसे में मन्नारा चोपड़ा भी जीजू निक जोनस के साथ मस्ती करती दिखीं। निक जोनस पूरी तरह गुलाल में सने नजर आए। वहीं मन्नारा भी रंगों में रंगी दिखीं। उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के साथ मिनी स्कर्ट कैरी की थी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा व्हाइट अनारकली पहने पूरी तरह से से ट्रेडिशनल लुक में दिखीं। इस सेलिब्रेशन से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रियंका ढोल की थाप पर नाचती-झूमती दिख रही हैं।

बता दें, बीते हफ्ते प्रियंका चोपड़ा राम मंदिर का दर्शन करने अयोध्या पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस के पति निक जोनस, मां मधु चोपड़ा और बेटी मालती मेरी भी साथ दिखे थे। एक्ट्रेस ने भगवान राम के दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया था। प्रियंका के साथ पति निक भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें