होम 2021 दिसम्बर

मासिक आर्काइव: दिसम्बर 2021

रिलीज से पहले ही विवादों में ‘पृथ्वीराज’

0

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का सबको बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के जरिए मानुषी छिल्लर अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म काफी विवादों में आ गई हैं।

दरअसल, राजस्थान के गुर्जर समाज ने फिल्म निर्माताओं को धमकी दी है। उनका दावा है कि फिल्म में पृथ्वीराज चौहान के लिए राजपूत शब्द का उपयोग किया गया है, जबकि वे गुर्जर थे। लेकिन राजपूत समाज के नेताओं ने उनके दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।

इसके बाद गुर्जर समाज ने धमकी दी है कि यदि इस गलती को नहीं सुधारा जाता है, तो फिल्म का बहिष्कार किया जाएगा। बता दें कि फिल्म 21 जनवरी, 2022 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें – आंध्र प्रदेश में फिर से खोले गए सिनेमाघर

रिलीज होते ही छाया ‘लाइगर’ का ट्रेलर

0

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा जल्द ही ‘लाइगर’ के जरिए अपने हिन्दी फिल्म कैरियर की शुरुआत करने वाले हैं। इसी बीच निर्माताओं ने फिल्म के टीजर को जारी कर दिया है।

53 सेकेंड के टीजर को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म में विजय के साथ अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में होंगी।

इतना ही नहीं, फिल्म में अमेरिकी बॉक्सर माइक टॉयसन भी नजर आएंगे और रोनित राय विजय के ट्रेनर का किरदार निभाएंगे।

फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि कैसे मुंबई की झुग्गियों में चाय बेचने वाला लड़का बॉक्सिंग की दुनिया में अपना नाम कमाता है। फिल्म 22 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है। फिल्म को जगन्नाथ पुरी निर्देशित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – आंध्र प्रदेश में फिर से खोले गए सिनेमाघर

बोमन इरानी के बेटे कोयाज हुए कोरोना संक्रमित

0

करीना कपूर, महीप कपूर, नोरा फतेही जैसे फिल्मी हस्तियों के बाद, दिग्गज एक्टर बोमन इरानी के बेटे कायोज भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इस खबर की पुष्टि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर की।

कायोज ने अपने इंस्टग्राम पर लिखा, ‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं इसे कहूंगा। मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। कोई शराब नहीं, कोई मांसाहारी नहीं, कोई सामाजिकता नहीं… इसके बावजूद मैं संक्रमित हूं। यह एक हैरान करने वाली बात है।  कृपया बाहर कदम रखने से पहले सावधानियां बरतें। मजबूत रहें और 2022 में मिलते हैं।’

बता दें कि कायोज ने नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म अनकही को निर्देशित किया है। इस फिल्म में शेफाली शाह और मानव कौल मुख्य भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें – आंध्र प्रदेश में फिर से खोले गए सिनेमाघर

सारा अली खान ने खास अंदाज में कहा 2021 को अलविदा

0

फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान हाल ही में अतरंगी रे फिल्म में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष जैसे कलाकार नजर आए थे। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद भी आई थी।

अब सारा ने 2021 को एक अलग अंदाज में अलविदा कहा है, जिस वजह से वह काफी सुर्खियों में हैं। उन्होंने इस वीडियो में इस साल के अपने सबसे खूबसूरत लम्हों को साझा किया है। वह कभी तैरती नजर आ रही हैं, तो कभी पहाड़ पर चढ़ती। 

वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 2021 के वो पल जिनसे मुझे महसूस होता है कि मैं जिंदा हूं। बैकग्राउंड में फरहान अख्तर की आवाज में मशहूर कविता सुनाई पड़ रही है।

सारा इन दिनों विक्की कौशल के साथ एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मध्य प्रदेश में हैं।

यह भी पढ़ें – आंध्र प्रदेश में फिर से खोले गए सिनेमाघर

कंगना को मिला 1950 के दौर का कैमरा, जताया आभार

0

स्टार फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत अपने अंदाज के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने हाल ही में एक फोटो शेयर की है, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस फोटो में वह डायरेक्टर की सीट में बैठी नजर आ रही हैं और कैमरा देख पोज भी दे रही हैं।

यह फोटो टीकू वेड्स शेरू फिल्म के शूटिंग के दौरान की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा यह कोई आम दिन नहीं है। उन्हें फिल्म के सेट से यह 1950 का भारतीय सिनेमा का दुर्लभ रत्न न्यूऑल कैमरा मिला है। वह दूसरी फिल्म के लिए भी तैयार हैं और यह उनके लिए किसी बलेसिंग्स से कम नहीं है। 

इस फिल्म में कंगना के साथ नवाजुद्दीन सिद्दकी नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा कंगना जल्द ही तेजस, धाकड़ जैसी कई फिल्मों में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें – आंध्र प्रदेश में फिर से खोले गए सिनेमाघर

शिवांगी जोशी ने मोहसिन को लेकर तोड़ी चुप्पी

0

मशहूर टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और मोहिसन खान की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों ‘रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में कार्तिक और कायरा के किरदार में नजर आते हैं।

लेकिन बीते दिनों खबर आई थी कि दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है और उन्हें मूव ऑन करने में काफी दिक्कत हो रही थी। इसलिए अब वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। 

इसी बीच, शिवांगी ने कहा कि उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा – मैंने कहा कि मेरे तत्कालीन चरित्र नायरा से आगे बढ़ना मुश्किल है किसी और से नहीं।’

बता दें कि शिवांगी और मोहसिन की जोड़ी जल्द ही बालिका बधु 2 में नजर आने वाली है। इसे लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें – आंध्र प्रदेश में फिर से खोले गए सिनेमाघर

शमशेरा में काम करना सपने जैसा – वाणी कपूर

0

स्टार फिल्म अभिनेत्री वाणी कपूर हाल ही में आयुष्मान खुराना के साथ चंडीगढ़ करे आशिकी फिल्म में नजर आई थीं। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी।

वाणी अब अपनी आगामी फिल्म शमशेरा में नजर आने वाली हैं। इसे लेकर उन्होंने कहा कि इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था। 

यश राज फिल्म्स द्वारा बनाए जा रहे है कि इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। फिल्म को 18 मार्च 2022 को रिलीज होगी।

इस दौरान उन्होंने अपने को-स्टार की भी खूब तारीफ की और कहा कि उनके साथ काम करना वाकई लाजवाब था। उन्हें फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें – आंध्र प्रदेश में फिर से खोले गए सिनेमाघर

नसीरुद्दीन सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल, जानिए क्यों

0

दिग्गज फिल्म एक्टर नसीरुद्दीन शाह इन दिनों अपने बयानों के कारण काफी विवादों में हैं। उन्होंने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान हरिद्वार और धर्म संसद को लेकर अपनी बात रखी। 

इस दौरान उन्होंने कहा, “हम 20 करोड़ लोगों के लिए यह मातृभूमि है। हम 20 करोड़ लोग यहीं के हैं। मुसलमानों को जानबूझ कर सेकेंड क्‍लास सिटीजन बनाया जा रहा है। हमें अपने बच्चों को बचाना है। मैं धर्म की बात नहीं कर रहा हूं। यदि इस तरह का कोई अभियान शुरू होता है तो कड़ा प्रतिरोध होगा और लोगों का गुस्सा फूटेगा।”

उन्होंने कहा कहा कि इन दिनों बात बार-बार मुगलों की होती है। वे उनके योगदानों को भूल जाते हैं। वह तैमूर, नादिर शाह और गजनी जैसे लूटेरों की बात नहीं कर रहे हैं। वो आए, लूटा और चले गए। मुगलों के बारे में क्‍या कहें। उनको क्‍या कहना सही होगा। वो रिफ्यूजी जैसे ही थे।

उन्होंने कहा कि उन्हें धर्म संसद को लेकर हैरानी होती है कि वे क्या कह रहे हैं, उन्हें पता भी है! हम इसी देश के हैं। हम भारत में पैदा हुए और हम यहीं रहेंगे।’

इसके बाद शाह को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है और उन्हें एंटी नेशनल तक कहा जा रहा है।

यह भी पढ़ें – आंध्र प्रदेश में फिर से खोले गए सिनेमाघर

आंध्र प्रदेश में फिर से खोले गए सिनेमाघर

0

आंध्र प्रदेश सरकार ने बीते दिनों सिनेमाघरों को बंद करने का आदेश दिया था। लेकिन अब सरकार ने तत्काल प्रभाव से इसे खोलने का आदेश दिया दिया है। 

लेकिन, साथ ही सिनेमाघरों को सख्त चेतावनी भी दी गई है कि वे एक महीने में सभी दिक्कतों को हल कर लें, लेकिन तो थिएटरों को फिर से बंद कर दिया जाएगा।

बता दें कि बीते दिनों जरूरी दिशा निर्देशों को नहीं मामने के काण सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद थिएटर मालिकों ने सरकार से मुलाकात की। 

बता दें कि जल्द ही ‘आरआरआर’ और ‘राधे श्याम’ जैसी बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। यदि सिनेमाघर नहीं खोले जाते तो निर्माताओं को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता था।

यह भी पढ़ें – अर्जुन, अंशुला, रिया और करण हुए कोरोना संक्रमित

14 वर्षों के बाद रिलीज होगी इरफान खान की यह फिल्म

0

दिग्गज फिल्म अभिनेता इरफान खान ने 29 अप्रैल 2020 को कैंसर के कारण इस दुनिया को सिर्फ 52 साल की उम्र में अलविदा कह दिया था। जिसके बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई थी।

लेकिन उनके फैन्स के लिए अब एक अच्छी खबर है कि उनकी एक फिल्म 14 वर्षों के बाद रिलीज होने वाली है। 

उनकी इस फिल्म का नाम मर्डर ऐट तीसरी मंजिल 302 है, जो जी5 पर 31 दिसंबर को रिलीज होगी। इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म में रणवीर शौरी भी महत्वपूर्ण किरदार में हैं। फिल्म को नवनीत सैनी ने निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें – अर्जुन, अंशुला, रिया और करण हुए कोरोना संक्रमित

X