होम 2021 दिसम्बर

मासिक आर्काइव: दिसम्बर 2021

नहीं रहे मशहूर फिल्म निर्माता विजय गलानी

0

लोकप्रिय हिन्दी फिल्म निर्माता विजय गलानी का लंदन में निधन हो गया। बता दें कि वह कुछ महीने पहले इलाज के लिए लंदन गए थे। लेकिन उन्होंने नहीं बचाया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि वह लंदन बोन मैरो ट्रांस्प्लांट के लिए गए थे। बता दें कि उन्होंने एक फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर कई फिल्मों को अंजाम दिया। इनमें सूर्यवंशी, अचानक जैसी फिल्मों का नाम सबसे ऊपर है।

इसके अलावा उन्होंने 2001 में क्षय कुमार, बॉबी देओल, करीना कपूर खान और बिपाशा बसु के साथ अजनबी फिल्म को बनाया, जो लोगों को खूब पसंद आई। 

उनकी आखिरी फिल्म द पावर 14 जनवरी 2021 को जी 5 पर रिलीज हुई थी। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी।

यह भी पढ़ें – अर्जुन, अंशुला, रिया और करण हुए कोरोना संक्रमित

रुबीना ने ट्रोल को लिया आड़े हाथों

0

बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक अपने बेबाक अंदाज के कारण हमेशा खबरों में रहती हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर एक शख्स की जमकर क्लास लगा दी।

दरअसल, एक शख्स ने उनके फोटो से छेड़छाड़ की की और उसकी हरकत को देखते हुए रुबीना को काफी गुस्सा आ गया।

इसे लेकर उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी भी शेयर किया और लिखा, ‘मैं उस जीनियस से मिलना चाहती हूं जिसने “लेफ्ट” पिक्चर को एडिट किया है और उससे पूछना चाहती हूं कि ये अपने जीवन में कितनी बार पिट चुका है।’ 

बता दें कि रुबीना का लेफ्ट फोटो उस समय का है जब उन्होंने मिस शिमला का ताज जीता था।

रुबीना के ट्रोल के इस तरह के जवाब देने के फैसले को काफी सराहा जा रहा है।

यह भी पढ़ें – अर्जुन, अंशुला, रिया और करण हुए कोरोना संक्रमित

गोल्डन ड्रेस में मल्लिका ने जीता लोगों का दिल

0

फिल्म अभिनेत्री मल्लिका शेरवत फिल्मों से काफी अरसे से दूर हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया पर अपने अंदाज के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

अब उनकी एक नई तस्वीर ने इंटरनेट का पारा काफी बढ़ा दिया है। इस फोटो में वह काफी दिलकश अंदाज में नजर आ रही हैं।

इस फो में मल्लिका गोल्डन कलर की फ्रिल शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई हैं और फर्श पर अपने घुटनों को मोड़े हुए बैठ कर फोटो के लिए पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी बालों को खुला रखा है और इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है – लुक ऑफ द डे।

लोगों को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि मल्लिका ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत 2004 में मर्डर फिल्म के जरिए की थी। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी थे और उन्होंने अपनी बोल्ड अदाओं से तहलका मचा दिया था।

यह भी पढ़ें – अर्जुन, अंशुला, रिया और करण हुए कोरोना संक्रमित

कड़कड़ती ठंड में आग सेंकती नजर आईं नव्या नंदा

0

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर अपने अंदाज के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब उनकी कुछ नई तस्वीरें काफी वायरल हो रही है।

इन तस्वीरों में उन्हेंने कड़कती ठंड में आग सेंकते हुए देखा जा सकता है। इतना ही नहीं वह इस कड़ाके की ठंड में गरमा-गरम चाय का भी खूब मजा ले रही हैं। इन तस्वीरों में उनके पिता निखिल नंदा भी दिखाई दे रहे हैं।

नव्या ने अपने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जो तेजी से वायरल हो रही है। 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा – ‘चाय और चारपाई’।

यह भी पढ़ें – अर्जुन, अंशुला, रिया और करण हुए कोरोना संक्रमित

सलमान और जेनेलिया के फनी डांस वीडियो को मिले 3 मिलियन से अधिक व्यूज

0

फिल्म अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा अपने अतरंगी अंदाज के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनका हाल ही में सलमान खान के साथ एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि सलमान ने बीते सोमवार यानी 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर उनका जेनेलिया के साथ एक डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो को जेनेलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फनी डांस वीडियो को देख लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। उनके इस वीडियो को 3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

बता दें कि सलमान ने अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए अपने पनवेल फार्म हाउस पर एक पार्टी दी थी। जिसमें बॉबी देओल, अतुल अग्निहोत्री अलवीरा खान, रितेश जेनेलिया जैसी कई हस्तियां मौजूद थे।

यह भी पढ़ें – अर्जुन, अंशुला, रिया और करण हुए कोरोना संक्रमित

जान्हवी ने करवाया रेगिस्तान में ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरें वायरल

0

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की लाडली जान्हवी कपूर अपने अंदाज के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनके फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर आए दिन वायरल होते रहते हैं।

जान्हवी की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में वह काफी खूबसूरत काफ्तान में नजर आ रही हैं और उनके पोज लोगों को पागल बना रही हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “जहां आपको बंजर जमीन दिखाई देती है, मुझे सुनहरी रेत दिखती है”। 

बता दें कि वह आखिरी बार राजकुमार राव के साथ रूही में नजर आईं थीं। वह जल्द ही गुड लक जेरी फिल्म में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें – अर्जुन, अंशुला, रिया और करण हुए कोरोना संक्रमित

शाहरुख ने फिर से शुरू की पठान की शूटिंग

0

हिन्दी सिनेमा के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान आखिरी बार 2018 में आई फिल्म जीरो में देखे गए थे। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा थीं। लोगों को उनकी यह फिल्म काफी पसंद आई थी।

शाहरुख की अगली फिल्म पठान है। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं। बीते कुछ समय से फिल्म की शूटिंग रुकी हुई थी।

लेकिन अब खबर है कि शाहरुख ने पठान की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है और इससे जुड़ी एक फोटो भी काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में वह धांसू अंदाज में नजर आ रहे हैं।

बता दें कि इस फिल्म में वह एक रॉ एजेंट के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा वह जल्द ही लोकप्रिय साउथ फिल्म मेकर एटली के साथ भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें – अर्जुन, अंशुला, रिया और करण हुए कोरोना संक्रमित

अर्जुन, अंशुला, रिया और करण हुए कोरोना संक्रमित

0

स्टार फिल्म एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर कोरोन की चपेट में आ गए हैं। टेस्ट पॉजीटिव आने के बाद दोनों क्वारंटीन हो गए और उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से तुरंत टेस्ट करवाने की अपील की है।

बता दें कि बीते दिनों करीना कपूर, महीप कपूर और अमृता सिंह जैसी कई हस्तियों को कोरोना हो गया था। 

इसके अलावा खब है कि अर्जुन की कजिन और सोनम की सगी बहन रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी को भी कोरोना हो गया है। 

बता दें कि अर्जुन इन दिनों कई फिल्मों में व्यस्त हैं और हाल ही में वह मुंबई के एक होटल में रुके थे। उनके पॉजिटिव आने के बाद बीएमसी ने उनके घर के बाहर नोटिश लगा दी है। वह बीते साल भी कोरोना से संक्रमित हुए थे।

यह भी पढ़ें – बिग बॉस 15 में सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाले प्रतिभागी बने उमर रियाज

तय समय पर ही रिलीज होगी ‘आरआरआर’ फिल्म

0

लोकप्रिय फिल्म निर्माता एस एस राजामौली की फिल्मों का सभी को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी फिल्म आरआरआर आगामी 7 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इस मेगाबजट फिल्म में रामचरण और जूनियर एनटीआर जैसे सुपरस्टारों के अलावा अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। 

लेकिन देश में ओमिक्रॉन के तेजी से बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली में सिनेमाघरों को अचानक बंद कर दिया गया। जिससे सभी फिल्म निर्माता सहमे हुए हैं और हाल ही में शाहिद की बहुप्रतीक्षित फिल्म जर्सी को आगे टाल दिया गया।

और खबर थी कि आरआरआर के रिलीज को भी आगे बढ़ा दिया जाएगा। लेकिन इसी बीच एसएस राजामौली ने बताया कि यह फिल्म अपने तय समय पर ही रिलीज होगी। जिससे फैन्स ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें – बिग बॉस 15 में सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाले प्रतिभागी बने उमर रियाज

कानपुर छापे को लेकर ‘रेड 2’ बनाएंगे कुमार मंगत

0

मशहूर फिल्ममेकर कुमार मंगत पाठक ने हाल ही में ऐलान किया है कि इत्र व्यवसायी पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज के ठिकानों पर आयकर के हालिया छापे को लेकर रेड 2 फिल्म बनाएंगे। इस बात की घोषणा उन्होंने ‘काशी फिल्म महोत्सव’ के दौरान की।

बता दें कि उन्होंने इससे पहले अजय देवगन के सात रेड फिल्म को बनाया था, जिसे लोगों का काफी प्यार मिला था। 

उन्होंने बताया कि इस फिल्म में भी पहले ही तरह दीवारों से पैसा निकालने का सीन दिखाया जाएगा। इस समारोह में दिग्गज एक्टर अनुपम खेर भी मौजूद थे और उन्होंने यूपी में फिल्म सिटी बनाने के लिए राज्य सरकार की काफी तारीफ की।

उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार और अपने कौशल को दिखाने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें – बिग बॉस 15 में सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाले प्रतिभागी बने उमर रियाज

X