फिल्म इंडस्ट्री में शादियों का दौर चला है। अब खबर है कि स्टार फिल्म एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी जल्द ही शादी कर सकती हैं। इसे लेकर उनकी चाची पद्मिनी कोल्हापुरे ने इस बारे में हिंट दिया है और इस खबर के सामने आते ही श्रद्धा कपूर के फैंस में गजब का उत्साह देखने के लिए मिल रहा है।

बता दें कि श्रद्धा कपूर के फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ रिश्ते पिछले काफी वक्त से चर्चा में हैं। अभी तक श्रद्धा और रोहन की शादी को लेकर कई तरह की खबरें आ चुकी हैं लेकिन अब श्रद्धा कपूर की चाची पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपनी भतीजी की शादी के बारे में एक हिंट दिया है।

बता दें कि कि हाल ही में पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने खुद के गाने ‘ये गलियां ये चौवारा’ का एक रीक्रिएटेड वर्जन लॉन्च किया था जिसे उन्होंने खुद गाया है। श्रद्धा कपूर ने इस गाने को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और पद्मिनी कोल्हापुरे ने उनकी पोस्ट पर कॉमेंट किया है। उन्होंने लिखा, ‘इसे ही तुम्हारी और वेदिका की शादी में गाने जा रही हूं।’

यह भी पढ़ें – ‘83’ का पहला गाना ‘लहरा दो’ जारी, चढ़ा लोगों की जुबान पर

पिछला लेखमां के जन्मदिन पर इमोशनल हुईं सलमान की बहन अर्पिता
अगला लेखसेट पर बादाम खाती देखी गईं शिल्पा शेट्टी, मनोज मुंतशिर ने कही ये बात

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here