होम Uncategorized उबाल कर खाएं ये चीजें, होंगे कई फायदे

उबाल कर खाएं ये चीजें, होंगे कई फायदे

492
0
Boiled Food

अपनी जिंदगी में हम अंडा, चावल, आलू जैसी कई चीजों को उबाल कर खाते हैं। बता दें कि उबले हुए खाने (Boiled Food) में, भूने हुए खाने से अधिक पोषक तत्व होते हैं। खाने में कई ऐसे तत्व होते हैं, जिन्हें हमारे लिए पचाना आसान नहीं है, लेकिन उसे उबालने से पचाना काफी आसान हो जाता है। 

उबले हुए खाने (Boiled Food) से आपको अपना वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, आपको अपने चेहरे के निखार, एसिडिटी से बचाने में मदद मिलती है और किडनी भी स्वस्थ रहता है।

Boiled Food

आइये हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिसका सेवन कर आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं:

ब्रोकली

ब्रोकली में प्रोटीन, विटामिन सी, के, आयरन, और पोटेशियम जैसे पोषत तत्व होते हैं। इसका सेवन आप सूप के रूप में कर सकते हैं।

कॉर्न

कॉर्न में विटामिन बी, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसे उबालकर खाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप कई बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं।

आलू

उबले हुए आलू में कैलोरी और फैट की मात्रा काफी कम होती है। इसे आप टमाटर, प्याज जैसी चीजों के साथ खा सकते हैं।

अंडे

अंडे की सफेदी में काफी मात्रा में प्रोटीन होते हैं। यह आपके ब्लड सुगर को भी संतुलित रखता है। इसे काली मिर्च पाउडर के साथ खाने से, आपको और अधिक फायदा होता है।

प्रॉन

इसकी गिनती सबसे बढ़िया सी फूड के रूप में होती है। इसका सेवन आप सलाद या सूप के साथ कर सकते हैं, जो आपको कई बीमारियों से दूर रखेगा।

यह भी पढ़ें – हर दिन पिएं गन्ने का जूस, मिलेंगे ये फायदे

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें