जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘मुंबई सागा’ का नया गाना ‘शोर मचेगा’ (Shor Machega) रिलीज हो गया है। इस गाने को यो यो हनी सिंह ने गाया है और साथ ही, उन्होंने गाने में परफॉर्म भी किया है।

रिलीज होते ही इस गाने ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है और लोगों को यो यो हनी सिंह का अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

Shor Machega

‘शोर मचेगा’ (Shor Machega) गाने को हनी सिंह के साथ-साथ होमी दिल्लीवाला ने गाया है। गाने के लिरिक्स को भी दोनों ने मिलकर लिखा है। गाने को रिलीज हुए अभी एक दिन ही हुए हैं और इसे यूट्यूब पर 2.6 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।

बता दें कि गाने का टीजर शनिवार को रिलीज हुआ था, जिसके बाद हनी सिंह के प्रशंसकों में गाने को लेकर उत्सकुता बढ़ गई थी। बता दें कि हाल ही में हनी सिंह का नया गाना ‘सईयां जी’ भी रिलीज हुआ था, जिसमें उनकी नुसरत भरूचा के साथ जोड़ी खूब जमी थी।

बता दें कि जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘मुंबई सागा’ का टीजर हाल में ही रिलीज हुआ था। इस फिल्म में जॉन अब्राहम फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन के किरदार में होंगे और इमरान हाशमी एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में होंगे।

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी के अलावा इसमें  सुनील शेट्टी, महेश मांजरेकर और काजल अग्रवाल भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। ‘मुंबई सागा’ के राइटर और डायरेक्टर संजय गुप्ता हैं। वहीं, भूषण कुमार ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

यह भी पढ़ें – लोगों को काफी पसंद आ रही है फिल्म ‘The Girl On The Train’, परिणीति ने लिखा इमोशनल पोस्ट!

पिछला लेखलोगों को काफी पसंद आ रही है फिल्म ‘The Girl On The Train’, परिणीति ने लिखा इमोशनल पोस्ट!
अगला लेखआसिम रियाज और हिमांशी खुराना एक-दूसरे से हुए अलग, चाहने वालों का टूटा दिल

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here