हिन्दी फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर Ask Me Anything का एक सेशन रखा। 

इस दौरान परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने फैन्स के कई सवालों के जवाब दिए। लेकिन, तभी एक शख्स ने उनसे बहुत ही अजीब सवाल किया, जिसका जवाब और भी मजेदार था।

दरअसल, एक फैन ने परिणीति से पूछा कि क्या रणवीर सिंह पापा बन गए हैं? इस पर परिणीति ने रणवीर को टैग कर दिया और खबर को पक्की करने के लिए कहा।

Parineeti Chopra

इससे  साफ है कि फैन्स को रणवीर के पापा बनने की बड़ी बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि रणवीर और दीपिका ने हाल ही में अपनी माँ का जन्मदिन सेलीब्रेट किया था। इस अवसर पर रणवीर से अपनी माँ के लिए एक गाना भी गाया था।

वहीं, एक अन्य फैन से परिणीति से कहा कि वह श्रद्धा कपूर की बहन जैसी दिखती हैं। इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, “क्या?! श्रद्धा मैं सिड की जगह ले रही हूं।” 

बता दें कि परिणीति आखिरी बार बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित फिल्म  ‘साइना’ में नजर आई थीं। लोगों को उनकी यह फिल्म काफी पसंद आई थी। वह आगे रणबीर कपूर और अनिल कपूर के साथ ‘एनिमल’ फिल्म में नजर आने वाली है।

यह भी पढ़ें – प्रकाश राज ने फिर से की शादी, जानिए क्या है यह दिलचस्प मामला

पिछला लेखप्रकाश राज ने फिर से की शादी, जानिए क्या है यह दिलचस्प मामला
अगला लेखA Thursday में प्रेग्नेंट कॉप की भूमिका में नजर आएंगी नेहा धूपिया, फोटो वायरल

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here